फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक विज्ञान क्षेत्र के सहायक आचार्य सीखेंगे शिक्षण की नई तकनीकि

Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में 14 अक्तूबर से दक्षता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ के अधिष्ठाता प्रो. रविंद्र पाल अहलावत ने बताया कि भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (आइसीएसएसआर) दिल्ली की ओर से अनुदान प्राप्त इस दक्षता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन 14 से 25 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सामाजिक विज्ञान क्षेत्र के सहायक आचार्य प्रतिभागिता कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को विभिन्न तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी भूक्कर ने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार इस तरह का दो सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिली है, जो गर्व का विषय है। कार्यक्रम के निदेशक डॉ. प्रवीन कुमार ने आयोजन के लिए अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए आइसीएसएसआर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए समिति द्वारा 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हरियाणा से एकमात्र हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें