फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: झुलसे मरीजों के उपचार और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़-- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आतिशबाजी से जलने वाले (बर्निंग) मामलों को लेकर टीम की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

दिवाली पर जलने की घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में दो चिकित्सकों को विशेष रूप से बर्निंग मरीजों की देखभाल व उपचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। नर्सिंग स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। अस्पताल प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में दवाएं, ड्रेसिंग सामग्री, एंटीबायोटिक इंजेक्शन और बर्न क्रीम का स्टॉक पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया है।
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के एसएमओ जय प्रकाश का कहना है कि आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतें, बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें। त्योहार के दौरान सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें