फोटो संख्या:56- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर कैमरे को ठीक करता कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। त्योहरी सीजन पर बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खराब पड़े सात सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा दिया गया है।
साथ ही चार कैमरों की मांग भी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अब बस स्टैंड परिसर में बने कंट्रोल सेंटर से यात्रियों एवं बसों के संचालन पर निगरानी रखी जाएगी। पिछले सप्ताह लोगों की ओर से सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का मुद्दा उठाया गया था। अब प्रभारी ने परिसर में लगे सात सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा चार कैमरों की डिमांड भेजी गई है।
यात्री पुष्पेंद्र, सरोज, ममता, पारूल, मनोज, रामकुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरे ठीक होने से यात्रियों की सुरक्षा हो सकेंगी। दिवाली त्योहार पर बस स्टैंड पर यात्रियों की जेब कटने का खतरा कम हो जाएगा। बता दें कि बस स्टैंड पर एक सप्ताह से सीसीटीवी कैमरे खराब थे। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। इसके अलावा यहां पर दस हजार के करीब यात्रियों को आवागमन लगा रहता है।
वर्जन
रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाया दिया गया है। चार सीसीटीवी कैमरों की मांग भी की गई है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़