फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सपनों का बोझ लिए नीट में उतरे भावी डॉक्टर

विज्ञापन
फोटो नंबर-19परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्र के बाहर लगी परीक्षा​र्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। डॉक्टर बनने का सपना लिए महीनों तक लाइब्रेरी में किताबों के बीच मेहनत करने के बाद आखिरकार नीट का दिन आ ही गया। मेहनत, उम्मीद और थोड़ी घबराहट के साथ जिले में रविवार को परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा दी। नारनौल में 6 और महेंद्रगढ़ उपमंडल में 3 सहित कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 3741 ने परीक्षा दी जबकि 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गर्मी के बीच परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अधिकारी लगातार निगरानी में रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सख्त जांच की गई। छात्रों को केवल पानी की बोतल और आईडी कार्ड के साथ ही अंदर जाने दिया गया। बालों की रबर बैंड और कड़े जैसी छोटी चीजें भी बाहर ही निकलवा दी गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में परीक्षा देने आए कुछ परीक्षार्थी आईडी ले जाना भूल गए लेकिन सुबह 11 बजे से ही प्रवेश शुरू होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
थ्री लेयर चेकिंग से गुजरे
नारनौल में मॉडल संस्कृति स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, बॉयज कॉलेज, सेंट्रल स्कूल और गर्ल्स स्कूल सहित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। वहीं महेंद्रगढ़ में मॉडल विद्यालय, पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। जांच प्रक्रिया में सबसे पहले परीक्षार्थियों की आईडी का मिलान किया गया। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच हुई और अंत में बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन किया गया।
डीसी-एसपी ने लिया जायजा
हरियाणा सरकार के पारदर्शी परीक्षा संचालन के संकल्प के तहत प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया। लघु सचिवालय में बने कंट्रोल रूम से डीसी ने पूरे दिन निगरानी रखी और हर अपडेट लिया। वहीं महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी और एसएचओ पवन कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर और सुगम रास्तों की व्यवस्था भी की गई।


केंद्रों पर रही सुविधाएं
गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया और आवश्यक सुविधाओं के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे जिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई गई। सभी केंद्रों पर बिजली, पंखे, पेयजल, शौचालय और जैमर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।


परीक्षा से पहले
मैं पहली बार नीट की परीक्षा दे रही हूं। मैंने सभी विषयों की अच्छी तैयारी की है लेकिन थोड़ा नर्वस भी महसूस कर रही हूं। उम्मीद है कि मैं अच्छे नंबरों के साथ परीक्षा पास कर पाऊंगी।-अक्षिता, गांव सिरोही बिहाली
-
फिजिक्स में ज्यादातर सवाल फार्मूलों पर आधारित होते हैं। इसलिए यह विषय अधिकतर छात्रों की तरह मेरे लिए भी थोड़ा कठिन रहा है लेकिन मैंने नीट की तैयारी के दौरान फिजिक्स पर खास ध्यान दिया है।-यश, गांव महेंद्रगढ़

नीट की तैयारी के लिए मैंने अपने शिक्षक के मार्गदर्शन में पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई की है। पहले सभी विषयों को अच्छी तरह पढ़ा, फिर उनका रिविजन किया और उसके बाद लगातार मॉक टेस्ट दिए।-खुशी, गांव निहालावास
-
मेरा लक्ष्य डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है। मैंने ग्यारहवीं कक्षा से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा को लेकर मैं थोड़ी नर्वस भी हूं और उत्साहित भी। -अनिषा, गांव मालदवास
परीक्षा के बाद
पेपर उम्मीद के मुताबिक औसत रहा और ज्यादा मुश्किल सवाल नहीं आए। मैंने पहले पूरा पेपर ध्यान से पढ़ा और फिर वही सवाल हल किए जो मुझे अच्छे से आते थे।-दिव्या, गांव अटेली
-
फिजिक्स मेरे लिए शुरू से थोड़ा कठिन रहा है लेकिन इस बार पेपर में जो फिजिक्स के सवाल आए वो मुझे अच्छे से आते थे। उम्मीद है कि मैं क्वालीफाई कर पाऊंगा।-समीर, गांव सतनाली
................
मैं नारनौल से परीक्षा देने आया था और तीन साल से तैयारी कर रहा था। आज पेपर ठीक रहा लेकिन रिजनिंग के कुछ सवाल थोड़े उलझाने वाले थे।-कबीर, नारनौल
-
परीक्षा की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी और आज आखिरकार परीक्षा का दिन आ गया। बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक आने में कोई दिक्कत नहीं हुई।-नरेश कुमार, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें