फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नीट परीक्षा के लिए नारनौल डिपो की विशेष बस सेवा, छात्रों को मिली राहत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए बस में सफर करते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नीट परीक्षा को लेकर नारनौल डिपो ने विशेष बस सेवा का संचालन किया। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिली। बस सेवा का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया गया।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों से बस स्टैंड तक लाने के लिए भी बस का संचालन किया गया। इस दौरान परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटे पहले बसों को परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ा कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार नारनौल व महेंद्रगढ़ में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक चार रूट के तहत बस का संचालन किया गया। तीन रूट नारनौल व एक रूट महेंद्रगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

बॉक्स
बेटी का समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी था लेकिन हमें परीक्षा केंद्र जाने वाले मार्ग के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। ऐसे में डिपो की ओर से संचालित बस सेवा से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुगमता मिली। -सुषमा, गांव सलीमपुर
बॉक्स
रघुनाथपुरा स्थित परीक्षा केंद्र तक बहुत कम ऑटो का संचालन होता है। ऐसे में बस का संचालन होने से परीक्षा केंद्र तक जाने व वापस बस स्टैंड आने की सुविधा मिली और किराया भी ऑटो की तुलना में कम रहा। -कपिल, गांव रामलवास
-
वर्जन :
परीक्षार्थियों की आवश्यकता अनुसार बसों का संचालन किया गया। हमारा प्रयास था कि परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। वहीं परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटे पहले बसों को परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ा कर दिया गया था ताकि परीक्षार्थियों को वापसी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें