फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में और एक आरोपी को कनीना की पुलिस ने भौंडसी से रिमांड पर लाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी शक्ति नगर जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संदीप ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी विक्की उर्फ विकास को हथियार उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत वर्ष 29 अप्रैल को राजेश निवासी कनीना ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया था। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ विकास के रूप में हुई थी। इस वारदात को उसने कनीना थाना के क्षेत्र में सामान्य अस्पताल के सामने अंजाम दिया था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी कनीना व थाना प्रभारी कनीना ने गोली चलाने वाले को वारदात स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित और आरोपी विक्की उर्फ विकास के परिवारों का 29 अप्रैल को आपसी झगड़ा हुआ था। उस समय इनका आपस में समझौता हो गया था। तब के बाद से इनकी रंजिश चलती आ रही थी। जो इस रंजिश के चलते विकास ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्की से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की तो उनसे बताया कि संदीप निवासी शक्ति नगर जिला रेवाड़ी से उसे उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया है। संदीप कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित विभिन्न थानों में लड़ाई झगड़े, अवैध हथियार व अन्य प्रकार के दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें