फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को सीआईए नारनौल की पुलिस ने नांगल चौधरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र उर्फ हुड्डा निवासी नायन, नांगल चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नांगल चौधरी से चुराई गई मोटरसाइकिल लेकर मोरूंड से नांगल चौधरी की तरफ आएगा। अगर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरुंड बस अड्डे के पास नाकाबंदी करके वाहनोें की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक बाइक पर सवार होकर युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया वह बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। युवक से नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम भूपेंद्र उर्फ हुड्डा निवासी नायन, नांगल चौधरी बतलाया। उससे मोटरसाइकिल का कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने चेसिस नंबर और इंजन के नंबर की जांच की तो पाया कि बाइक राजस्थान में पंजीकृत है, जबकि युवक ने बाइक पर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाइक को राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र से चोरी करके लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें