नारनौल। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए 28वें महावीर पुरस्कार के लिए सिफारिश मांगी गई हैं। इसमें प्रत्येक क्षेत्र में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। 30 जुलाई तक विचार के लिए अनुशंसित व्यक्तियों व संस्थाओं के नाम व पते nomination s.bmfawardsgmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि भगवान महावीर फाउंडेशन की स्थापना 1994 में चेन्नई में हुई थी। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है जो समाज को निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं। वहीं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष चार क्षेत्रों अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व सामुदायिक और सामाजिक सेवा प्रत्येक क्षेत्र में 10 लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाता है। िजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएन वेंकटचलैया की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है।