फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से नकदी चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66-चोरी के  आरोप  शहर पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने किरयाणा की दुकान से नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित निवासी मोहल्ला वाल्मीकि महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने नकदी और चोरी के रुपयों से खरीदा हुआ मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात को अंजाम देने में संलिप्त एक और आरोपी प्रदीप उर्फ पडदा निवासी मोहल्ला खटीकान महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ही ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता साहिल निवासी गांव ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी किरयाणा की दुकान सतनाली रोड पर है। 23 जनवरी की रात लगभग नौ बजे वह दुकान बढ़ा कर घर पर चला गया था। अगले दिन वह सुबह छह बजे दुकान पर गया तो उसकी दुकान का कैमरा टूटा पड़ा मिला, उसने दुकान खोल कर देखा तो अन्दर का सामान बिखरा हुआ मिला और गल्ले का ताला टूटा हुआ था। शिकायतकर्ता ने देखा मंदिर और गल्ले में पैसे नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें