फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज गाहड़ा का वार्षिक उत्सव शुरू, विधायक ने दिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। वेद प्रचार मंडल, जिला महेंद्रगढ़ के दिशा-निर्देशन में आर्य समाज गाहड़ा की ओर से दो दिवसीय विशेष वैदिक कार्यक्रम एवं वार्षिक उत्सव का शुभारंभ शनिवार को वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि आर्य समाज समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को सत्य, ज्ञान और वेदों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है, ताकि वे समाज और देश की सेवा में योगदान दे सकें। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने आर्य समाज के कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन और सामाजिक कार्यों के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य खानपुर, मास्टर जगन्नाथ आर्य, प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री, मंत्री अनिल, बिमला आर्य, इंद्रलाल आर्य, पतराम आर्य, मास्टर महावीर आर्य, आचार्य विनोद शास्त्री, भूपेंद्र आर्य और सतीश आर्य रसूलपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें