फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में भेंट की छह हजार रुपये की पशु दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला में शनिवार को वीएलडीए डॉ. सतीश ने गोसेवा के उद्देश्य से करीब छह हजार रुपये की पशु दवाइयां भेंट कीं। उन्होंने गोशाला में पशुओं के उपचार और देखभाल के लिए दवाइयों के दो पैकेट सौंपे। गोशाला प्रधान नरेंद्र ठेकेदार ने सहयोग के लिए डॉ. सतीश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गौशाला में पशुओं की देखभाल और उपचार के लिए दवाइयों की आवश्यकता रहती है। ऐसे में दवाइयों का सहयोग गोसेवा के कार्य में उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर थानेदार अतर सिंह, मास्टर कृष्ण सिंह कनीनवाल, लाल सिंह सेन, तुलसीराम सोनी, सतवीर सिंह सहित गोसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें