फोटो संख्या:-69 श्री ओम साईं मंदिर महेंद्रगढ़ में अन्नकुट का प्रसाद तैयार करते हुए श्रद्धालु---
महेंद्रगढ़। शहर मोहल्ला नीमड़ी नीचे स्थित श्री ओम साईं मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के प्रधान लीलाराम बोहरा ने बताया कि प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में कार्य करने लग गए थे।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाकर लोगों को प्रसाद दिया गया। इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ-साथ शहर के सती माता मंदिर और चामेधड़ा गांव में भी अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में कढ़ी, मूंग, मूली की भूजी, बैंगन की सब्जी, बाजरे व सब्जी से अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया।
सुबह सब्जी काटने में मोहल्ले के लोगों ने सहयोग किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान लीलाराम बोहरा, प्रवीन, कृष्ण, रिंकू, दीपक सैनी, विकास शर्मा, महेश राठी, बंटी जांगड़ा, महेंद्र गोसाई, महेश आदि मौजूद रहे।