फोटो संख्या:-66 तंबाकू मुक्त विषय पर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में नशे के प्रति रैली निकालते ह
महेंद्रगढ़। तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने रैली के माध्यम से समाज में संदेश देने की कोशिश की। शुभारंभ अनीता विषय विशेषज्ञ एससीईआरटी गुरुग्राम, नरेश कुमार गोयल नोडल अधिकारी नशा मुक्ति अभियान डाइट, सुनील गोरा प्राचार्य ने किया।
प्राचार्य सुनील गोरा नशे के खिलाफ समाज को एकजुट करने, समाज से नशे की लत को दूर करने के लिए व युवाओं को सही दिशा में प्रेषित करने के लिए एक रैली निकाली गई। इसके साथ विद्यालय स्तर पर बच्चों में नशा मुक्ति अभियान को ध्यान में रखते हुए एक पोस्टर प्रस्तुति , स्लोगन व कविता लेखन कार्यक्रम किए गए।
बच्चों ने रैली व पोस्टर के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताने कि कोशिश की। नशा मनुष्य शरीर को खत्म कर देता है और मनुष्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। नरेश कुमार गोयल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें करते रहना चाहिए जिससे कि समाज सही दिशा में आगे बढ़े।