फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव-गांव जाकर वोट चोरी के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर वोटों में गड़बड़ी कर सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है। पार्टी ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात कोसली के पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने गोशाला रोड स्थित एक निजी समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। अब पार्टी गांवों में जाकर मतदाता सूची से कथित रूप से वोट काटे जाने का मुद्दा उठाएगी।
उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का वोट गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए। कांग्रेस गांवों में यह जानकारी जुटाएगी कि किन क्षेत्रों में कितने वोट काटे गए हैं।
विज्ञापन

जगदीश यादव ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार देने और किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर उन्होंने सरकार से बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की।
जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि गांवों की चौपाल से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई शुरू होगी। महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती ने महिलाओं और गरीबों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने की बात कही। तोताराम कोहली और राजन सिंह ने भी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरुण यादव, जिला सचिव अनिल डागर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें