फोटो नंबर- 11नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
नारनौल। पांच माह में नारनौल डिपो से 10 गांवों में बसों का संचालन पहली बार हुआ है। मौजूदा वर्ष में करीब 20 से 25 रूट पर बसों के संचालन को शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने दर्ज कराई जिसमें से 10 रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव सोहला, देवास, चेतलांग, बुचौली, जैलाफ, मेघनवास, कोरियावास मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा, बाबा खेतानाथ कॉलेज सिहमा और जाखनी गांवों में बसों का संचालन शुरू किया गया है।
इन गांवों में पहले बसों का संचालन नहीं था जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से बस के संचालन की मांग कर रहे थे। इसके अलावा अटेली व कनीना रूट पर एक-एक अतिरिक्त और रेवाड़ी रूट पर सुबह के समय 2 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है।
इसके बाद अब रेवाड़ी व दिल्ली रूट पर कुल 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की मांग अनुसार अन्य रूटों पर भी बसों के संचालन को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
वर्जन :
ग्रामीण रूट पर बेहतर परिवहन सुविधा के लिए 10 गांवों में बसों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग अनुसार कुछ अन्य ग्रामीण रूटों पर भी सर्वे कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो