फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनिल विज ने प्रो. रामबिलास शर्मा का हाल जाना

Tue, 26 May 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64 पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा से मिलते मंत्री अनिल विज। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को पंचकूला में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

अनिल विज ने प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य, इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए हरियाणा के विकास, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण व संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा का अनुभव, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विज ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान आत्मीय वातावरण देखने को मिला तथा दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रो. रामबिलास शर्मा बीते कई माह से पैर में जख्म की वजह से अपने पंचकूला आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें