सेहलंग। गांव खेड़ी तलवाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास शिवराम अग्निहोत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म और प्रेम की रक्षा करते हुए रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया। भगवान सच्चे प्रेम और श्रद्धा का सदैव सम्मान करते हैं। वहीं सुदामा चरित्र का वर्णन किया। सुदामा की गरीबी देखकर भगवान भावुक हो गए और अपने परम मित्र का सम्मान कर उनके जीवन के सभी कष्टों को दूर कर दिया।
म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने राधे-राधे श्याम मिल जाएंगे, तू रट ईश्वर का नाम सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। ग्रामीण मनोज फौजी ने बताया कि बुधवार को सुबह हवन के बाद प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कप्तान अजीत सिंह, सुखपाल सिंह, नाथू सिंह, सतबीर सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह, पंच सुरेंद्र सिंह, नरेश, लेखराज सिंह, दिनेश फौजी, जसबीर फौजी मौजूद रहे।