कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़ में बिजली समस्या को लेकर नारेबाजी करते कॉलोनीवासी---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। बिजली के अघोषित कटों की परेशान कृष्णा कॉलोनी के लोगों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना देंगे।
कालोनीवासी राजपाल, राजकुमार शेखावत, शिव कुमार मास्टर, रूपचंद, नंद किशोर शर्मा, स्नेेहलता, धर्मपाल ने बताया कि कई दिनों से बिजली के कट लग रहे हैं। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं।
कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि जब बिजली विभाग के अधिकारियों के नंबर पर कॉल की जाती है तो फोन तक नहीं उठाते हैं। अनेक बार समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर से मुलाकात कर समस्या उनके सामने रखी जिन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- वर्जन:
बीस दिन पहले अलग से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए इस्टीमेट भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कालोनी में एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। शिकायत आने पर उसका समाधान कराया जाता है। बिजली समस्या को लेकर कालोनीवासियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। समस्या का समाधान किया जाएगा।- दीपक यादव, उपमंडल अधिकारी, डीएचबीवीएन