फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : चौटाला

विज्ञापन
सीताराम मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटा? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। आम आदमी तो दूर पुलिस के बड़े अधिकारी, विधायक तक को अपराधी और असामाजिक तत्वों से खतरा बना है। ये बातें इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने रविवार को नारनौल स्थित सीताराम मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि इनेलो संगठन के 16 सेल में हर गांव में हर वर्ग का प्रधान बनाने का काम करें। इससे संगठन में और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो अपने बलबूते पर फिर से खड़ी हुई है। आज प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन इनेलो का है। कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। आम आदमी तो दूर पुलिस के बड़े अधिकारी, विधायक तक को अपराधी व असामाजिक तत्वों से खतरा बना है। सरेआम पुलिस अधिकारी को मार दिया जाता है और विधायक से रंगदारी मांगी जाती है। इस प्रकार प्रदेश के आम आदमी की सुरक्षा तो रामभरोसे ही है।
कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है, लेकिन सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। जिस सेना पर पूरे भारत की सुरक्षा का दायित्व है उसे ही अग्निपथ योजना के तहत ऐसे दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया गया है कि आगामी दिनों में सैनिकों के बीच असंतोष बढ़ेगा। पैक्ड दही, चावल, घी, मक्खन व अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने को अनुचित बताते हुए कहा कि भाजपा देश में 1947 से पहले की स्थिति पैदा करना चाहती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुड्डा ने भाजपा की मदद की जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई। अभय चौटाला ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को फतेहाबाद में जननायक चौधरी देवीलाल जयंती के मौके पर राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, राव होशयार सिंह, जसबीर ढिल्लो, रणबीर मंदोला, छोटेलाल गहली, अभय सिंह यादव, राजकुमार एडवोकेट, नवनीत ढिल्लो, सुनील रिवासा, अनिल यादव, बिल्लू चेयरमैन, सतपाल, सतपाल छिलरो, नरसिंह दायमा, केदारनाथ गर्ग, हरिराम सैनी, जयसिंह सैनी, विनय भारद्वाज, सत्यनारायण गुप्ता, डा. हनुमान, अमर सिंह जांगड़ा, वेदप्रकाश नंबरदार, अजय यादव, सत्यनारायण सैनी, धर्मपाल नंबरदार, बलबीर हेडमास्टर, मुकेश नंबरदार, करण सिंह यादव व भरपूर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें