खाद न मिलने पर कनीना में जाम लगाते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों ने बुधवार को शाम 5 बजे बस स्टैंड टी प्वाइंट के पास एक घंटे के लिए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मौके पहुंचे तथा किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि 3 ट्रक खाद के आ रहे हैं, जोकि रास्ते में हैं। जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं, उनको आज खाद दे दी जाएगी।