फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजारों में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तालमेल कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भी 73वें दिन भी हड़ताल जारी रही। लघु सचिवालय में जिला सचिव संतोष ढिल्लो की अध्यक्षता में धरना दिया गया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने बाजारों में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सचिव संतोष ढिल्लो ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर वार्ता स्थगित कर प्रदेश की बहन बेटियों के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के धैर्य की परीक्षा ले रहीं है। सरकार के दमन के सहारे आंदोलन कुचलने के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। जिला सचिव ने कहा कि बहादुर आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन हररोज जीत की ओर बढ़ रहा है। जिला महेंद्रगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की ओर से एक जत्था आज करनाल महा पड़ाव में शामिल होगा। न्यायसंगत मांगों को लेकर किया जा रहा यह आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान पूर्णचंद, धर्मेंद्र, महेश, जिला प्रधान कौशल कुमार, महेंद्र बोयत, हवा सिंह, कंवर सिंह, भूप सिंह, दुलीचंद व होशियार सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसी तरह आशा कार्यकर्ता यूनियन की जिला प्रधान संतोष, कांता, मुनेश व हरिराम के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, कमलेश, बबीता, पूनम, मीना, निधि, जया, सविता, शारदा, बिमला, किरण, मंजू व सिलोचना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें