फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य प्रशासक ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

Wed, 09 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने सोमवार शाम को नांगल चौधरी अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर सीएम घोषणा के अंतर्गत  क्रियान्वित विकास कार्यों का जायजा लिया। लेटलत्तीफी पर ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के उप प्रधान प्रहलाद पहलवान ने बताया कि करीब 27 साल पहले अनाज मंडी निर्माण करवाया गया था। अधूरा बजट  मिलने के कारण फड़, टीनशेड, सड़क, चारदीवारी आदि निर्माण कार्य पेंडिंग रह गए थे। चारदीवारी नीची होने के कारण नजदीकी मोहल्ले वासियों ने अतिक्रमण व शौच करना आरंभ कर दिया। दुर्गंधमय वातावरण के चलते व्यापारियों ने व्यवसाय शुरू नहीं किया। समाधान को लेकर हलका विधायक डॉ. अभय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा था। 28 मई 2015 को नांगल चौधरी में विकास रैली हुई। जिसमें  सीएम को अनाज मंडी का अधूरा निर्माण पूरा करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा। उनकी स्वीकृति पर पर विभागीय अधिकारियों ने 4.25 करोड़ के एस्टिमेट भेजे।  बजट मिलने के बाद अगस्त 2015 में टेंडर जारी किए गए। ठेकेदार को 30 नवंबर तक  निर्माण कार्य संपन्न करना था, लेकिन ढीली रफ्तार के चलते आधा काम पेंडिंग पड़ा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासक ने  ठेकेदार को निर्धारित अवधि में काम पूरा करवाने के निर्देश दिए। लेटलतीफी होने पर ठेका कैंसल करने की चेतावनी दी है।
जल्द पूरी होंगी सीएम की घोषणा
मार्केट कमेटी के सचिव अशोक यादव ने बताया कि विभाग के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया है। मंडी के लंबित कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। अगले महीने विश्राम गृह निर्माण का टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीएम की घोषणाओं को गंभीरता पूर्वक लिया गया है। विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

गंदगी पर अंकुश लगाने के आदेश
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने मुख्य प्रशासक को परिसर में पड़ी गंदगी से अवगत  कराया। जिस पर गुस्साए प्रशासक ने शौच करने वालों की निगरानी तथा केस दर्ज करवाने के आदेश दिए। दोनों गेट को बंद रखने की हिदायत दी, ताकि अनावश्यक वाहन मंडी में प्रवेश नहीं कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें