फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल स्कूल में ओपन जिम बनेगी तैयार की जारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-20मॉडल संस्कृति स्कूल में लगे बड़े टीनशैड के नीचे टेस्ट देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ओपन जिम बनाने की तैयार चल रही है। इस ओपन जिम से विद्यार्थियों को शारीरिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी लाभ मिलेगा। चूंकि यह जिम विद्यालय परिसर में ही स्थापित की जा रही है, इसलिए छात्र-छात्राएं नियमित रूप से इसका उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


विद्यालय स्टाफ के अनुसार इस ओपन जिम का निर्माण एक समाजसेवी व्यक्ति के सहयोग से किया जा रहा है। जिम को पूरी तरह से तैयार करने में लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें व्यायाम के लिए कुल दस आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। जिम के चारों ओर मजबूत जाली लगाई जाएगी, वहीं ऊपर टीनशैड भी स्थापित की जाएगी।
वर्जन:
शहर के समाजसेवी लोगों को प्रेरित कर 16 लाख के एक बड़े टीन शैड के साथ अब पांच लाख रुपये की लागत से ओपन जिम तैयार की जा रही है।-प्रोमिला यादव, प्राचार्य मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें