फोटो 20जागरूकता रैली निकालते छात्र, स्वयं सेवक व स्टाफ सदस्य। प्रवक्ता
नारनौल।शनिवार को रावमा विद्यालय जैलाफ में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश अनुसार वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. महताब की अध्यक्षता में डोव ईको क्लब के माध्यम से पटाखों पर प्रतिबंध के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने विवाह, शादियों व अन्य कार्यक्रमों में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए लोगों को पटाखों का प्रयोग न करने के लिए बैनर व नारे लिखी पट्टीयों के माध्यम से जागरूक किया।
इको क्लब इंचार्ज धर्म सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के 14 जिलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण व बिक्री व पटाखे जलाने पर रोक लगा दी है। उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत 5 से साल 7 साल तक की जेल व जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
पटाखों के प्रयोग से प्रदूषण बढ़ता है जिससे पर्यावरण दूषित होता है। आंख, गले, सांस व फेफड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पटाखे के प्रयोग के कारण वायु गुणवत्ता का सूचकांक सामान्य से बहुत ऊपर चला जाता है, जैसे हमें दीपावली के बाद कई दिनों तक देखने को मिला।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. महताब ने बच्चों को पटाखे नहीं चलने की शपथ दिलाई व आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पटाखों के प्रयोग से कई बार भयंकर दुर्घटना भी हो जाती हैं कई जगह आग लग जाती है। जिससे पर्यावरण व आर्थिक रूप से नुकसान होता है।