फोटो नंबर- 29गांव हसनपुर बौचडिया में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित क
मंडी अटेली। गांव हसनपुर बौचडिया स्थित बाबा जाटा मंदिर परिसर में मेले, भंडारे और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कबड्डी प्रतियोगिता में आखिरी मुकाबला आरके अकादमी अलवर व मंदोला की टीम के बीच हुआ। इसमें अलवर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 31 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाली मंदोला की टीम ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
वॉलीबॉल में गुरुग्राम की टीम प्रथम और बजाड़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में आयोजित बैडमिंटन में गांव बौचडिया की हर्षिता प्रथम और आस्था द्वितीय स्थान पर रही। वहीं महिलाओं की मटका दौड़ में गांव बढ़डा की टीम प्रथम और मोहनपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। संवाद