फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी पर राधा-रानी और बांके बिहारी के जयघोष गूंजे

Sat, 16 Aug 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शहर में सुबह से राधा-रानी और बांके बिहारी के जयघोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने प्रभात फेरी निकाली गई। शाम होते-होते शहर के सभी मंदिर भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सज गए। भगवान कृष्ण का भव्य शृंगार किया गया। लड्डू गोपाल को झूले में बैठाकर झुलाया गया। आदर्श सनातन धर्म सभा ने भी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें सभा के सदस्यों सहित एएसडी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
प्रभात फेरी पुल बाजार एएसडी स्कूल से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई वापस एएसडी स्कूल में पहुंची। दूसरी प्रभात फेरी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सदप्रेरणा से श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित की गई। प्रभात फेरी शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर रेवाड़ी रोड संस्था के संरक्षक डॉ. अशोक आहुजा के निवास पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मां नैना फतेह देवी मंदिर से शुरू होकर मां चामुंडा देवी मंदिर में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में झांकियों के अलावा बैंडबाजे व डीजे पर राधा रानी के जयकारों पर झूमते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। में शनिवार को मोहल्ला खड़खड़ी से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीद्वारकाधीश मंडल नारनौल ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व एक प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी पुरानी कचहरी स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान डोल-नगाड़ों के साथ श्री राधे-कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हाथी-घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ शहर में भ्रमण करते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर संपन्न हुई। शहर में धार्मिक संस्थाओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभात फेरी के दौरान लोग हाथों में निशान व अपने-अपने ठाकुरजी को लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

इंसेट



-रात 12 बजे हुआ प्रसाद वितरण



जन्माष्टमी को लेकर शाम के समय शहर के सभी मंदिर भी सज कर तैयार हो गए। मंदिरों भगवान कृष्ण का विशेष शृंगार किया गया। कई स्थानों पर शाम सात बजे बाद झांकियां भी निकाली गईं। इसमें सबसे मुख्य आयोजन महावीर मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रहा। यहां शाम सात बजे से 11 बजे तक झांकियां निकाली गईं। रात 11 बजे बाद कृष्ण लीलाओं के साथ दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नैना फतेह देवी मंदिर, बागेश्वर मंदिर, प्राचीन मोड़ावाला मंदिर, मनुज मालती स्कूल, संघीवाड़ा सीताराम मंदिर, प्राचीन श्याम मंदिर रामकरणदास कालोनी, पीरआग हनुमान मंदिर, फ्रांसखाना श्याम मंदिर, पुरानी कचहरी शिव मंदिर तथा ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी जन्माष्टमी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी मंदिरों में झांकियों को देखने के लिए रात आठ बजे से 12 बजे तक लाेगों की भीड़ लगी रही। जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने व्रत भी रखा और रात को 12 बजे आरती के बाद चरणामृत व पंजीरी का प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें