फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर सांसद योगी बालक नाथ ने लड्डू गोपाल को झुलाया झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। अलवर के सांसद महंत बालक नाथ के कनीना पहुंचने पर स्वागत किया गया। अलवर सांसद महंत बालक नाथ महेंद्रगढ़ यादव धर्मशाला के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम में महंत बालक नाथ का आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन ओपी यादव, नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे महंत बालक नाथ ने भगवान कृष्ण के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उनको झूला झुलाया। युवा नेता मनीष राव ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि तकरीबन साढे़ 6 वर्ष की उम्र में बाबा बालक नाथ बाबा मस्तनाथ के चरणों में समर्पित हो गए थे। तब से लेकर आज तक वो समाज हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहां की भगवान श्री कृष्ण को आज पूरा विश्व पूजता है। अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इस दौरान आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन ओपी यादव, युवा नेता मनीष राव, नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ,पूर्व प्रधान राजेंद्र लोढ़ा, पूर्व जिला प्रमुख भाई राम सिंह, रिटायर्ड डीआई जीआरएस यादव, पार्षद इंद्रपाल, दुलीचंद, पार्षद रॉकी, पार्षद मनीष यादव, कृष्ण प्रकाश, समाजसेवी भगत सिंह, बाबा राजेश दास, हरि सिंह, कमल पार्षद, विकास गाहडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें