फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा की वोटर लिस्ट प्रक्रिया में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अग्रणी सामाजिक संस्था सैनी सभा रजिस्टर्ड के त्रिवार्षिक कॉलेजियम की चुनाव होने से पहले ही वोटर लिस्ट प्रक्रिया में ही धांधली के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। सभा के वर्तमान कई कॉलेजियम व आजीवन सदस्यों ने जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी विभाग को शिकायत सौंपनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब तक विभाग में तीन अलग-अलग शिकायत पहुंची है तीनों में ही वोटर लिस्ट प्रक्रिया में धांधली बरतने के आरोप लगाए गए हैं। एक शिकायत में तो सभा की वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य तक ने अपने साइन किए हैं।
शिकायतकर्ताओं में मौजूदा कार्यकारिणी के सदस्य एवं कॉलेजियम सदस्य रामनिवास बाबूजी, रामजीलाल लाल सैनी, बाबूलाल सैनी बड़ाबाग, रामचन्द्र सैनी पत्रकार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सैनी मिस्त्री, बिशन दयाल सैनी, रामनिवास सैनी आदर्श नगर व पवन कुमार शामिल है। इन सभी ने अपनी शिकायत में वोटर लिस्ट प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में लिखा गया है वे सभी सैनी सभा नारनौल के वर्तमान में कॉलेजियम सदस्य और आजीवन सदस्य हैं। सैनी सभा नारनौल के आजीवन सदस्य/वोटर बनाने के लिए एक जनवरी 2026 शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे गए थे।
आवेदन की अंतिम तिथि को सैनी सभा के प्रांगण में प्रधान के निर्देश के खिलाफ काम हो रहे थे। खुद सैनी सभा की वर्तमान कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी व सदस्य अपने अपने चेक से अन्य लोगों के फॉर्म का आवेदन शुल्क जमा करा रहे थे।
इतना ही नहीं बीस-बीस व तीस-तीस और इससे भी अधिक आवेदन फार्मों के साथ केवल एक-एक चेक ही जमा कराया गया है और वह भी किसी अन्य व्यक्ति के खाते का चेक। उपरोक्त लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रधान की मिलीभगत से यह सब ऐसा हुआ है।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि सैनी सभा के नए आजीवन सदस्य एवं वोटर बनने के लिए 01 जनवरी 2026 शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे गए थे, उनके साथ जो चेक लगाए गए थे उनमें से करीब 60 से 70 चेक बाउंस होकर वापस सभा ऑफिस में आ गए हैं।
अब सभा के प्रधान यहां भी कानून के खिलाफ काम कर रहे हैं। जो चेक बाउंस हो गए हैं उनके बदले में चुपचाप नए चेक लेकर दोबारा से बैंक में भेज रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी विभाग ने सभा शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभा प्रधान से सात दिन के अंदर अंदर टिप्पणी मांग ली है।

वर्जन:

उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बेबुनियाद है। वोटर लिस्ट प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार की गई है। जिस दिन अंतिम तिथि थी उसी दिन शिकायतकर्ता को कुल आवेदन 2761 वोटों के बारे में अवगत करवा दिया था। -बिशन सैनी, प्रधान सैनी सभा नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें