फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला में आज से खुलेंगी सभी शिक्षण संस्थाएं व स्कूल

Tue, 26 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हो रहा है। ऐसे में 26 नवंबर से जिले के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी।
विज्ञापन


ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में हुई अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। डीसी ने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में हो रहे सुधार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि अब सभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं पहले की तरह खुलेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में सुधार के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सड़कों तथा पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
जिला में सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर रोक है। इस संबंध में सभी विभाग अध्यक्षों को भी पत्र जारी करके स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिला में ग्रैप-4 को सख्ती के साथ लागू करें। सभी एसडीएम अभी भी टीम के साथ निगरानी करेंगे। जिला में चल रहे निर्माण कार्य जैसे हाईवे, रोड, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, पावर ट्रांसमिशन, पाइपलाइन और टेलीकम्युनिकेशंस आदि सभी कार्य स्थगित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखें। जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए कूड़े में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हो। कूड़ा करकट जलाने पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य जिससे धूल व धुआं उत्पन्न हो वह पाबंदी की श्रेणी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें