फोटो नंबर-22नारनौल में घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकालते परिवार के सदस्य। स्रोत-स्वयं
नारनौल। शहर में नागरिक अस्पताल के पीछे मोहल्ला राव में सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय बलविंदर ने बेटी का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से निकाला। उन्होंने समाज में बेटा-बेटी की समानता का सार्थक संदेश दिया है। लड़की के भाई डाॅ. साहिल ने बताया कि उनकी बहन वर्षा केमिस्ट्री में स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं। लोगों ने इस पहल की सराहना की है। इस अवसर पर भानी सहाय, रतन सुधाकर, अमर सिंह नगर पार्षद, राजबीर सिंह, मैनेजर कर्मवीर, गौरव भार्गव, ओम प्रकाश दायमा, डाक्टर कुसुम, रवि सैनी, अंजु, किरण सहित अनेक लोग मौजू रहे।