फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जांच में सभी 8 नामांकन पत्र वैध पाए गए

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिं
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका वार्ड 14 में होने वाले उपचुनाव के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जांच के दौरान सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही एवं वैध पाए गए।
विज्ञापन

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल तक प्राप्त सभी 8 नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता की पुष्टि के बाद सभी नामांकन उचित पाए गए व किसी भी नामांकन को निरस्त नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि अब आगामी प्रक्रिया के तहत 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी कर उम्मीदवारों को चुनाव चिह्ल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान कराया जाएगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी। प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मतदान केंद्र के रूप में पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला को निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें