फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डिपो कमेटी के प्रधान बने युजवेंद्र

विज्ञापन
फोटो 25बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नारनौल डिपो के कर्मशाला परिसर में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को एसीएस के साथ हुई बैठक में परिवहन कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी है जिन्हें जल्द लागू करवाने के लिए संगठन प्रयासरत है। बैठक में नारनौल डिपो कमेटी के गठन की घोषणा भी की गई। इसमें युजवेंद्र को प्रधान, संजय नीरपुर को उपप्रधान, नरेश सुन्दरह को सचिव, प्रीतम नांगल सिरोही को चेयरमैन, दयापाल को संगठन सचिव, रत्न सिंह को ऑडिटर, रविंद्र को कैशियर तथा वीरेंद्र को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें