फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण संरक्षण मॉडल में अक्षरा अव्वल

Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14गुजरवास विद्यालय में छात्राओं की पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वैज्ञानिक मॉडल एवं परियोजन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सेठ सूरजभान किशोरी लाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षाविद डॉ. छत्रपाल वर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजनों से छात्राओं को वैज्ञानिक ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

प्राचार्य रोशनलाल गोठवाल ने छात्राओं की प्रशंसा की और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मॉडल प्रदर्शनी में अक्षरा प्रथम, शीतल द्वितीय तथा रितिका व कनिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद चौहान, प्रवक्ता सुषमा, महेंद्रपाल, देवी प्रकाश, अनिता यादव, ललिता, अमित कुमार व परमजीत, मीनाक्षी सहित समस्त स्टाफ व स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें