फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में आकोदा की टीम रही विजेता

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव जेरपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी---स्रोत- ग्रामी - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक ही मैच खेला गया। इस दौरान आकोदा की टीम विजेता रही। वहीं आकोदा के योगेश बसई मेन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक ही मैच खेला गया। उन्होंने बताया कि बसई व आकोदा के मध्य मैच खेला गया। बसई ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
आकोदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 73 रन बनाए जबकि बसई की टीम 6 ओवरों में ढेर हो गई। आकोदा की टीम में योगेश बसई मेन ऑफ द मैच रहा।
सुरेंद्र यादव ने बताया कि 17 फरवरी को मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेले के अवसर पर कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लंबी व ऊंचीकूद होंगी। वहीं 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर लड़कियों की ओपन दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ-साथ 10 वर्ष तक के बच्चों की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र यादव, बृजलाल पूर्व सरपंच, हरिकेश, कर्ण सिंह फौजी, रविंद्र सरपंच उष्मापुर, राजबीर सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला प्रबंधन कमेटी प्रधान सुरेन्द्र यादव पूर्व सरपंच, कर्मवीर, राजवीर, बृजलाल पूर्व सरपंच सहित अनेक दर्शक उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें