फोटो संख्या:74- महेंद्रगढ़ न्यायालय में कार्यभार संभालने पर नए जज का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कर
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ न्यायालय में शुक्रवार को नए जज प्रमिंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। न्यायालय में कार्यभार संभालने पर बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप व अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। प्रधान संदीप ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय में नये कोर्ट का उद्घाटन सेशन जज नरेंद्र शुरा व बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि अब ज्युडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में चार नियमित कोर्ट है व एक ऐडीजे, फैमिली कोर्ट जो शुक्रवार को लगती है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद