फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अजमेर-किशनगंज ट्रेन अब किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव 12 से होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से विभिन्न रेल सेवाओं का किशनगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जाएगा। इसी क्रम में पहले जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में अजमेर-किशनगंज रेलसेवा के किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ करने की तिथि में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15716 अजमेर–किशनगंज रेलसेवा का किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव अब 11 जनवरी के स्थान पर 12 जनवरी से प्रारंभ होगा। यह रेलसेवा किशनगढ़ स्टेशन पर दोपहर 12:27 बजे आगमन करेगी और 12:29 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ठहराव से अजमेर, किशनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। इससे न केवल लंबी दूरी की यात्रा सुगम होगी बल्कि पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। प्रायोगिक आधार पर दिए गए इस ठहराव की यात्री संख्या और उपयोगिता के आधार पर आगे समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें