रेवाड़ी। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल खुलने के बाद बच्चों को मिड-डे मील में गर्म तासीर वाला भोजन परोसा जाएगा। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए विशेष मेन्यू दिया जाएगा।
मेन्यू में मीठा दलिया, चिल्ला, मिस्सी रोटी, मीठे चावल और गुड़ जैसे पौष्टिक व ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों से बच्चों को ठंड से राहत मिलने के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा।
शिक्षा विभाग के मुताबिक सर्दी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में यह बदलाव किया गया है। मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि बच्चों को समय पर गर्म और पौष्टिक भोजन मिल सके।
इससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने की भी उम्मीद है। मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है।
मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किए जाते है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी, चावल, सोया पूरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है।
-
जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र
विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित की गई है ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। यह भी तय किया गया है मिड-डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र हैं। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है।
-
पहला सप्ताह
वीरवारकढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार गुड़ रोटी व दही
शनिवार पोषित मिलैट परांठा व दही
-
दूसरा सप्ताह
दिनभोजन
सोमवारपोषित सोया खिचड़ी
मंगलवारमीठा दलिया
बुधवारचावल व सफेद चना
गुरुवारपोषित चना दाल खिचड़ी
शुक्रवारपोषित मिस्सी परांठा
शनिवारअवकाश
तीसरा सप्ताह
दिनभोजन
सोमवारदाल चावल
मंगलवाररोटी व मूंग मसूर दाल
बुधवारमिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी
वीरवारमीठी मूंगफली चावल
शुक्रवारपोषित नमकीन दलिया
शनिवारगेहूं से बना रागी का पुआ
चौथा सप्ताह
दिनभोजन
सोमवारसब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवाररोटी व धनिया, चनादाल
बुधवारराजमा चावल
वीरवार कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवारगुड़ रोटी व दही
शनिवारपोषित मिलैट परांठा व दही
वर्जन :
मिड-डे मील में गर्म तासीर वाला भोजन परोसा जाएगा। योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए विशेष मेन्यू दिया जाएगा। अब नई सूची के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा।
-अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील रेवाड़ी।