फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाएगी एआई तकनीक, सीयूएच में विशेषज्ञ ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) में बुधवार को विद्युत प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर ऑनलाइन तकनीकी वेबिनार आयोजित किया गया। इसका आयोजन आईईईई इंडस्ट्री एप्लीकेशंस सोसाइटी (आईएएस) स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर की ओर से आईईईई आईएएस दिवस-2026 के तहत किया गया।
विज्ञापन

वेबिनार में सीमेंस एनर्जी के प्रबंधक डॉ. आशीष प्रजेश ने विद्युत और ऊर्जा प्रणालियों में एआई के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने उद्योग जगत के अनुभवों और तकनीकी पहलुओं को साझा किया। इसमें विद्युत ग्रिड प्रबंधन, खराबी का पहले से पता लगाने, नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और विद्युत प्रणालियों की विश्वसनीयता बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को नई तकनीकों से परिचित कराना था। इसका आयोजन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना भी इस पहल से जुड़े रहे। आयोजन में डॉ. कल्पना चौहान, इंजीनियर रजत यादव और प्रतीक आनंद की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें