फोटो नंबर-25अग्रवाल सभा भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते कवि। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री अग्रवाल सभा (रजि.), नई मंडी की ओर से आयोजित 63वें तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार रात श्री अग्रवाल सभा भवन में विराट हास्य कवि सम्मेलन हुआ। देश के अलग-अलग शहरों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
कवियों की प्रस्तुतियों पर सभागार देर रात तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन में केकड़ी (अजमेर) से बुद्धि प्रकाश दाधीच, मुंबई से गौरव शर्मा, गुरुग्राम से पद्मिनी शर्मा, आगरा से गौरव चौहान और दिल्ली से विनोद पाल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कवियों ने सामाजिक मुद्दों और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों को रोचक अंदाज में पेश किया। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में समाजसेवी रजत चौधरी मुख्य अतिथि रहे जबकि समाजसेवी प्रवीण संघी ने अध्यक्षता की।
रोटरी क्लब नारनौल के प्रधान गोपाल मित्तल, परसराम कंछल और परशुराम विशिष्ट अतिथि रहे। गौरव अग्रवाल, सुधीर कंछल और ऋषभ बंसल अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन संजय गर्ग ने किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के डीएमसी रणबीर सिंह, अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता, उपप्रधान सूरज अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग, मंत्री कृष्ण कंछल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, जयंती संयोजक अमित सिंघल, सह-संयोजक भुवेश सिंघल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। महिला विंग की संयोजिका गीता गोयल और अन्य महिला सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।