फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर मंत्री ने सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने का दिया ध्यान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पास निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को नागरिक अस्पताल के पास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों को सड़क निर्माण में बेहतर सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रयास करें कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करें ताकि आमजन व मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस दौरान राज्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर व 200 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कोरियावास मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद जिले के लोगों व साथ में लगती राजस्थान की सीमाओं के आसपास लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब यह मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा तब यहां के लोगों को जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली व रोहतक जैसे दूरदराज स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि क्षेत्र में ही लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें