फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्ताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 02 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सचिव संदीप सिंह और उप प्रधान सुनील राव ककरालिया की अध्यक्षता में धरना शुरू किया गया।
विज्ञापन

उप प्रधान सुनील राव ककराला ने बताया कि वर्ष 2019 में न्यायमूर्ति हरपाल वर्मा ने न्यायालय परिसर भवन का शिलान्यास किया था। उसके बाद से लेकर अब तक कोई भी कार्य तेजी से नहीं किया गया है, जबकि लघु सचिवालय भवन बनकर तैयार हो गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान पूर्व प्रधान संदीप सिंह यादव कनीना, सुभाष शर्मा, रमेश शर्मा, ओम प्रकाश रामबास, हरीश गाहड़ा, मनजीत कोटिया, पूर्व प्रधान गिरवर लाल कौशिक, पूर्व सचिव अभिषेक यादव, राजकुमार तंवर, पूर्व सचिव मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, नवीन कौशिक, संत कुमार, मनोज कौशिक, वीरेंद्र सिंह जांगड़ा सहित अन्य अधिवक्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे। कनीना में न्यायालय 16 अगस्त 2016 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

उस समय अधिवक्ताओं की 79 संख्या थी। उस समय पर जिला दंडाधिकारी अरुण कुमार सिंहल थे। कनीना में पहले एसडीएम रामावतार पारीक थे। 2016 में ही अधिवक्ताओं ने मिलकर न्यायालय भवन बनाने की मांग रखी थी। 2019 में 10 दिन में के लिए धरना दिया गया था। वर्ष 2020 में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हरपाल वर्मा ने शिलान्यास किया था। उसके बाद निर्माण कार्य में कोई भी तेजी नहीं लाई गई। वर्ष 2023 में तीन दिन का सांकेतिक धरना दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें