फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हवन में आहुति डालकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 02 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06हवन में भाग लेते पूर्व विधायक स्व. नरेश यादव के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय नरेश यादव के परिजनों व मित्रों ने पैतृक गांव राता कलां में स्थित निवास पर हवन में आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक महीने पहले यादव का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। वे 61 वर्ष के थे। उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया था, जो आज जनता की जुबान पर है। उन्होंने छात्र जीवन से ही संघर्ष किया, एसवाईएल नहरी पानी, बिजली पानी, सड़क निर्माण के साथ साथ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए लगातार आवाज उठाई। इस अवसर पर धर्मपत्नी ओमकला, बेटी हिमानी, पुत्र यूगन यादव, राकेश प्रधान, मुकेश एडवोकट व टील्लू सरपंच आदि ने हवन में आहुति डालकर श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें