फोटो संख्या:65-श्री कृष्ण गोशाला कनीना मे गायों को गोद लेते ----- स्रोत- गोशाला
- फोटो : poni news
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवियों ने गोशाला में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कनीना वार्ड एक के निवासी समाजसेवी नवीन यदुवंशी, बिमला देवी तथा सूबेदार रामअवतार ने अपने परिवार सहित दो गायों को गोद लिया। उन्होंने दोनों गायों के पूरे एक वर्ष के भरण-पोषण का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।
उन्होंने गोशाला को 11 हजार रुपये की राशि भोंट की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में गोसेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गोशाला का संचालन निरंतर सुचारू रूप से हो पा रहा है।
कनीना के गर्ग उज्जवल ने 13 हजार पांच सौ रुपये, सुल्तान अग्रवाल समूह ने 13 हजार पांच सौ रुपये, नंदलाल सोनोगरा ने 13 पांच सौ रुपये, वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोशाला समिति कनीना ने 13 हजार रुपये, आनंद गर्ग 5000 रुपये, विजय कुमार ने 25 हजार रुपये, महावीर प्रसाद13 हजार रुपये, बिमला देवी नंगली 5000 रुपये का अनुदान दिया। इस दौरान ओमप्रकाश ठेकेदार, नरेंद्र फौजी, योगेश कुमार, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, सहित मौजूद रहे।