फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर तैनात कर्मचारी---संवाद
- फोटो : udhampur news
महेंद्रगढ़। यात्रियाें की सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज की ओर से बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर दो कर्मचारी तैनाती की गई है। इससे अब रोडवेज बस व निजी वाहन गेट पर न तो रुकेंगी और न ही यात्रियों को गेट पर बसों का इंतजार करना पड़ेगा।
यात्रियों को अब स्टैंड के अंदर से बस मिलेगी। बस स्टैंड के गेट पर यात्री बसों से उतरते समय हादसों का शिकार होने की आशंका बनी रहती थी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने कर्मचारियों की तैनाती करने का कदम उठाया गया है। इसके अतिरिक्त रोडवेज, निजी बस व ऑटो चालक सवारी बैठाने को लेकर को बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर करीब दस मिनट तक वाहन खड़ा कर देते थे, जिसके चलते बीच सड़क पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी।
बता दें कि ऑटो व बस के कारण शहर के मुख्य बस अड्डे के सामने जाम की स्थिति बनी रहती थी। कई बार तो जाम ऐसे लगता है कि दो पहिया व चार पहिया वाहन तो क्या, पैदल चलने वालों को भी गुजरना मुश्किल भरा हो जाता था, जिसके कारण रोजाना राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बस स्टैंड के मुख्यद्वार पर प्राइवेट बसें सवारियों के लिए बीच सड़क पर खड़ी कर देते हैं। रोडवेज विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए विभाग के दो कर्मचारी व एक पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी है।
बस स्टैंड के मुख्यद्वार पर विभाग की ओर से दो कर्मचारी की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए यह फैसला लिया गया हैं। अब यात्री मुख्यद्वार पर न खड़ा होकर बस स्टैंड में बस का इंतजार कर सकते हैं।
-हरिप्रकाश, बस स्टैंड इंजार्च, महेंद्रगढ़।