फोटो नंबर-21राजकीय शिक्षण महाविद्यालय।
नारनौल। राजकीय शिक्षण संस्थान में बीएड कोर्स की रिक्त 16 सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए गत 24 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी की गई थी। सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 से 31 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने का अवसर दिया जाएगा।
बीएड कोर्स में कुल 100 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें विज्ञान संकाय की 50 सीटें तथा वाणिज्य एवं कला संकाय की संयुक्त रूप से 50 सीटें निर्धारित हैं। अब तक विज्ञान संकाय में 41 और वाणिज्य एवं कला संकाय में 43 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
इसके बाद विज्ञान संकाय में नौ और वाणिज्य एवं कला संकाय में सात सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 16 रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में फीस और दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
-
रिक्त सीट पर एक नजर :
श्रेणी - विज्ञान संकाय - वाणिज्य व कला संकाय
एआईओ - 01 - 00
एचओजीसी - 03 - 04
एचओजीसी (ईडब्ल्यूएस) - 00 - 01
एससी - 01 - 00
एससी-डी - 01 - 01
बीसी-बी - 01 - 01
डीए/डीएफएफ - 02 - 00
-
वर्जन :
84 सीट पर दाखिला हो चुका है और रिक्त 16 सीट पर दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की गई है। सूची में चयनित छात्र 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फीस व दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। छात्रों से अपील है कि दस्तावेज व फीस अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं ताकि दाखिले के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-नीलम शर्मा, दाखिला प्रभारी, राजकीय शिक्षण संस्थान, नारनौल।