फोटो 4डॉ. जेएस मोर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय।
- फोटो : बस स्टेशन पर खड़ी बसें।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम में दाखिला शुरू हो गया है। इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम की हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा विभाग से अनुमति मिल चुकी है।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की टीम के इंस्पेक्शन के बाद अप्रूवल भी मिल गई थी। अब विद्यार्थियों को इस पेशेवर पाठ्यक्रम के लिए अन्य जिलों या फिर अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में पेशेवरों की मांग को देखते हुए यह पाठ्यक्रम छात्रों को सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सर्च इंजन मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, वेब एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स आदि आधुनिक टूल्स व तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा।
इस नवाचार पूर्ण पाठ्यक्रम का सुझाव प्रोफेसर डॉ. जेएस मोर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ने दिया था। उन्होंने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम की मांग ग्लोबल स्तर पर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही। उनका मानना है कि डिजिटल युग में प्रशिक्षित डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल की अत्यधिक मांग है। महाविद्यालय के एडमिशन के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि यह पहल युवाओं को आधुनिक, उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।