फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को राज्य के सभी उपायुक्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान जिले की ओर से उपायुक्त अजय कुमार ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएम के निर्देशानुसार अधिकारियों की बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि जिला में डिस्ट्रिक्ट ऑक्सीजन प्लान बनाया जाए ताकि निजी और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता का सही ब्योरा रहे। इसके लिए सीएमओ लगातार निजी अस्पतालों के साथ तालमेल करें। वहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं मिलनी चाहिए। अगर कोई भी दवा विक्रेता ऐसा करता है तो कानून का उल्लंघन है। इसकी ब्लैक मार्केट न बने इसके लिए ड्रग्स अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे। जिले में इस इंजेक्शन का पूरा ब्योरा होना चाहिए। इसमें दवा विक्रेता, निजी अस्पताल व सरकारी अस्पतालों का एक ऐसा सेंट्रलाइज्ड सिस्टम बनाएं ताकि दवा की उपलब्धता पर पूरी नजर रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन व दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं बेड की संख्या भी काफी है। कई लोग ऐसे आपात स्थिति में लोगों की मजबूरी का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे नागरिकों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें