फोटो नंबर-14पीजी कॉलेज में नशे के प्रति जागरूकता रैली को रवाना करती प्राचार्य व पुलिस अधिक
- फोटो : महिला के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के दिशा-निर्देशों रेडक्रॉस व रेड रिबन प्रकोष्ठ के सानिध्य में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने की । इसके तहत महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग और नशामुक्ति जागरूकता रैली का भी आयोजन करवाया गया।
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि नशा करने से तन मन और धन के साथ चरित्र का नाश होता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में संपूर्ण राज्य से नशा मुक्ति जागरूकता और नशा बेचने वाले तस्करों का सफाया करने करने हेतु साइकलोथोन 2.0 अभियान चलाया हुआ है। जिला महेंद्रगढ़ में इस रैली की शुरुआत आज 7 अप्रैल को सुबह बागौत से हुई यह साईकिल रैली जिला महेंद्रगढ़ के अलग-अलग स्थानों से होती हुई आज पहुंची। इस मौके पर महिला थाना थानाप्रभारी मीनाक्षी शर्मा द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।