फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते ने दुकान से बरामद की 192 पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ता और सीआईडी की टीम ने गांव सीहमा में स्थित शराब के ठेके पर वीरवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने ठेके के साथ लगते दूसरे कमरे से अंग्रेजी व देशी समेत 192 पेटी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग द्वारा जारी किए नक्शे के विरुद्ध शराब का ठेका बनाया गया था। आरोपियों ने ठेके के अंदर एक कमरा बनाकर शराब छिपा रखी थी। आबकारी विभाग ने सदर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कनीना-नारनौल मार्ग पर गांव सीहमा में शराब की लाइसेंसी दुकान पर सीएम उड़नदस्ता व सीआईडी की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बरामद की। उड़नदस्ते के इंचार्ज सत्यवीर सिंह, हवलदार सुनील कुमार की टीम ने आबकारी निरीक्षक जतिन कुमार व दलीप की मौजूदगी में शराब के ठेके पर छापामारी की। जहां पर 192 पेटी शराब बरामद हुई।
टीम ने ठेके के सेल्समैन महेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पता लगा कि दुकान को चलाने वाले ओमप्रकाश, कुलदीप व नरेंद्र है। टीम ने शराब को कब्जे में लेकर उक्त सभी लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आबकारी विभाग विभाग के अनुसार लाइसेंस के अनुसार एक दुकान बनानी थी, लेकिन आरोपियों ने फर्जी शराब रखने और बेचने के लिए अलग से एक और कमरे में शराब रखी हुई थी। ठेके के साथ दूसरी दुकान लगती है। इसका दरवाजा ठेके के अंदर है तथा एक दरवाजा मेन रोड पर है जो बंद रहता है। जांच के दौरान दूसरी दुकान में रखी शराब अवैध पाई गई है, जिसमें देशी शराब की 29 पेटी बोतल, 8 पेटी आधा व 11 पेटी पव्वे की मिली।
विज्ञापन

वहीं, अंग्रेजी शराब की 58 पेटी बोतल, 13 पेटी आधा व 9 पेटी पव्वा मिला है। 11 पेटी बीयर की मिली है। जांच के दौरान ठेके का नक्शा आबकारी नीति के अनुसार नहीं मिला। आबकारी विभाग ने सदर थाना पुलिस को सेल्समैन समेत ठेकेदार पर कार्रवाई करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें