फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादी से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नीरज वासी डोहर कलां के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे हमीदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की बाइक लिए घूम रहा था, जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े व चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह निवासी सेहलंग ने थाना सदर नारनौल में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमे उसने बताया कि 5 दिसंबर वह गांव बापडोली में शादी में गया हुआ था, रात करीब 9 बजे घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। 6 दिसंबर सुबह करीब 7 बजे देखा तो बाइक वहां पर नही मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें